ये है भारत के 3 सबसे खतरनाक ज़हरीले सांप
दोस्तों भारत में मुख्यत: 3 तरह के जहरीले सांप हैं, जो अकसर इंसानी बस्ती में पाए जाते हैं। आज हम आपको भारत के 3 सबसे जहरीले सांपो के बारे में बताने जा रहे हैं ये हैं रसेल वाइपर, कोबरा और करैत।
1.कोबरा : दोस्तों यह काला सांप होता है। इसके फन से इसकी पहचान आसानी से की जा सकती है।
2.रसेल वाइपर : दोस्तों देसी भाषा में इसे दीगड़ भी कहते हैं। भूरे रंग का सांप होता है और उस पर काले रंग के गोल धब्बे होते हैं। इसके फुंफकारने की आवाज काफी तेज होती है, जिसे दस से बीस फीट दूर से सुना जा सकता है।
3.करैत : दोस्तों यह सांप पतला और काले रंग का हाेता है। काले रंग के साथ-साथ इसकी चमड़ी पर सफेद रंग की धारी भी होती है।