भाभी के कमरे में रात को चुपके से घुसा देवर ,जानिए क्या है वजह
कुछ खबरें ऐसी होती हैं, जिन पर भरोसा करना नामुमकिन सरीखा होता है। ज्यादातर ऐसी खबरें रिश्तों को शर्मसार करने वाली होती हैं, जिनके बारे में जानकर सबका सिर शर्म से झुक जाता है। ऐसी ही एक खबर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से सामने आई है।
यहां लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बरगीडीह में सोमवार की रात रिश्ते में लगने वाला देवर हत्या करने की नीयत से सो रही भाभी के कमरे में घुस गया। वह भाभी के गले में रस्सी बांध कर खींचने लगा। इसी बीच चिल्लाने की आवाज सुनकर महिला का पति उठा तो आरोपी भाग गया।
सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बरगीडीह खाराकोना निवासी 40 वर्षीय मानियारो बाई पति भदवा तिर्की सोमवार की रात अपने कमरे में सोई थी। पति घर की परछी में सोया था। इसी बीच देर रात रिश्ते में लगने वाला महिला का देवर राजेश तिर्की उसके कमरे में घुस गया। उसने अपने साथ रस्सी भी रखी थी।
उसने सो रही भाभी की हत्या करने के नीयत से रस्सी से गला घोंटने का प्रयास करने लगा। अचानक हुए हमले में उसकी नींद खुल गई और वह जोर-जोर से शोर मचाने लगी। पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर परछी में सो रहा पति कमरे में पहुंचा।
यह देख राजेश वहां से भाग निकला। पति ने देखा कि पत्नी के गले में रस्सी लटक रही है। फिर उसने देवर की करतूत बताई। रस्सी से गला घोंटे जाने से महिला घायल हो चुकी थी। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसका इलाज जारी है।