हवाई जहाज का रंग सफेद ही क्यों होता है इसके अलावा कोई दूसरा रंग क्यों नहीं होता? जानिए
१. ब्रुसेल्स एयरलाइन्स [1]
तो देखा आपने इस रंग बिरंगे टिनटिन के कार्टून वाले हवाई जहाज को |
टिनटिन एक विश्व प्रसिद्द कार्टून किरदार है जिसका जन्म बेल्जियम के ब्रुसेल्स में ही हुआ था और इसलिए इस जहाज को बिलकुल ही अलग अंदाज़ में डिजाईन किया गया है |
इसको देख कर आप जैसे बचपन में खो जायेंगे क्योंकि बाहर के अलावा भीतरी साज सज्जा एकदम अनोखी है |
२. आइसलैंड एयर[2]
इस मनमोहक नीले रंग वाले हवाई जहाज को देख कर आपको फील गुड वाली फ़ीलिंग आ रही है कि नहीं, हमें कमेंट कर के बताएं |
आइसलैंडिक सर्दियों की खूबसूरती को अपने पंखों में संजोये इस हवाई जहाज का नाम है ‘हेक्ला औरोरा’ (Hekla Aurora) |
‘हेक्ला’ एक पारंपरिक आइसलैंडिक लड़की का नाम है और यहाँ के ज्वालामुखियों में से एक का नाम भी है | वहीँ औरोरा का सन्दर्भ ’उत्तरी रोशनी’ से है|
३. कुलुला [3]
ये हवाई जहाज है कि “हरियाली और रास्ता” |
यह है दक्षिण अफ्रीका की लो कास्ट एयरलाइन कुलुला – फ्लाइंग 101 जो अपने रचनात्मक डिजाईन के कारण बहुत ही मशहूर है |
इसी कंपनी के एक और जहाज का रंग देखें |
४. मैंगो एयरलाइन्स[4]
देख रहे हैं इस रंग को ….बोले तो एकदम झक्कास ……दिल खुश हो गया ऐसे जीवंत रंग को देखकर |
यह भी दक्षिणी अफ्रीका की एक बजट एयरलाइन है |
५. साउथवेस्ट एयरलाइन्स [5]
विभिन्न रंगों से सजा धजा यह जहाज साउथवेस्ट एयरलाइंस कंपनी का है | यह एक प्रमुख अमेरिकी एयरलाइन है जिसका मुख्यालय डलास, टेक्सास में है और यह दुनिया का सबसे बड़ा बजट कैरियर है |
तो देखा आपने ……..अब आपको यकीन हो गया होगा कि जहाज सफ़ेद रंग को छोड़ कर और भी रंगों में हो सकता है |
पर यह बात सही है कि अधिकतर जहाज़ों को मुख्यतः सफ़ेद ही बनाया जाता है जिसके कारण हैं :-
- कम गर्मी का एहसास (सूर्य किरणों का बेहतर परावर्तन)
- नीले आकाश में सफ़ेद रंग की बेहतर दृश्यता
- रंग रोगन का कम खर्चा
- कोई टूट फूट या निशान आसानी से दिख जाता है
- बचाव कार्य में आसानी क्योंकि सफ़ेद रंग का जल्दी पता चलता है |