मिलिए सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ के इन 6 कलाकारों के रियल लाइफ पार्टनर से
आज हम आपको ज़ी टीवी के लोकप्रिय टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ के अभिनेताओं के वास्तविक जीवन साथी से मिलवाएंगे जो इस प्रकार हैं:
शब्बीर अहलूवालिया – शब्बीर अहलूवालिया धारावाहिक की मुख्य भूमिका में अभिषेक मेहरा का किरदार निभा रहे हैं। उनकी पत्नी अभिनेत्री कांची कौल हैं, जिन्होंने मयका, एक लडकी अंजनी सी और भाभी जैसे टीवी शो में काम किया है।
मुग्धा चापेकर- अभिनेत्री मुग्धा चापेकर ने शो में अभिषेक मेहरा (शब्बीर अहलूवालिया) की बेटी प्राची अरोरा का किरदार निभाया है। उनके वास्तविक जीवन के पति रवीश देसाई भी एक अभिनेता हैं जिन्होंने सतरंगी ससुराल और ये है आशिकी जैसे टीवी शो में काम किया है।
विन राणा – अभिनेता विन राणा पिछले 5 वर्षों से इस शो में दिखाई दे रहे हैं। शो में उन्होंने पूरब खन्ना की भूमिका निभाई है जो अभिषेक मेहरा (शब्बीर अहलूवालिया) के बहनोई हैं और आलिया मेहरा के पति हैं। उनकी वास्तविक जीवन की पत्नी नीता सोफिया है।
शिखा सिंह- शिखा सिंह धारावाहिक कुमकुम भाग्य में अभिषेक मेहरा की बहन और पूरब खन्ना (विन राणा) की पत्नी आलिया मेहरा की भूमिका निभा रही हैं। उनके वास्तविक जीवन पति करण शाह हैं।
रूचि सवर्ण – इस शो में रूचि सवर्ण पूरब खन्ना (विन राणा) की पहली पत्नी दिशा सिंह का किरदार निभा रही हैं। उनके पति अंकित मोहन एक जाने-माने टीवी उद्योग के अभिनेता हैं, जो नागिन, बेगूसराय और हेवन जैसे शो में काम करते हैं।
लीना जुमानी – अभिनेत्री लीना जुमानी इस धारावाहिक में आलिया मेहरा (शिखा सिंह) की दोस्त तनुश्री मेहता की भूमिका में दिखाई देती हैं। उनके वास्तविक जीवन पति राहुल सचदेव हैं।