महेंद्र सिंह धोनी के साथ रिटायरमेंट लेने पर रैना के बारे में आप क्या कहेंगे?
सुरेश रैना एक अच्छे क्रिकेटर है तथा उन्होंने अपने खेल से भारत को कई मैच भी जिताये है।
पिछले कुछ समय से रैना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर थे तथा टीम में वापसी करने में कामयाब नही हो रहे थे।
सुरेश रैना एक अच्छे बल्लेबाज होने के साथ ही बेहतरीन फील्डर भी थे तथा पार्टटाइम गेंदबाजी भी करते थे।
उन्होंने अपनी क्रिकेट अधिकांशतः महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही खेली।
उनके लिए अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करना थोड़ा कठिन था तथा अब वे लंबे समय तक खेल भी नही सकते थे। इसलिए उन्होंने अपने मित्र महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास लेने के साथ ही स्वयं भी क्रिकेट को अलविदा कह दिया।