खर्राटे दूर करने के कुछ उपाय जानिए
जब नींद के दौरान हम अपनी नाक और गले के माध्यम से स्वतंत्र रूप से हवा नहीं ले पाते है,और हवा का बहाव गले की त्वचा में स्थित ऊतकों में कंपन पैदा कर देता है। तो खर्राटे आते है।
ये लाइलाज नहीं है। बल्कि आसानी से खर्राटों की समस्या को घरेलू इलाज से दूर कर सकते है।
इसका सबसे अच्छा समाधान स्टीम थेरेपी है। सोने के पहले स्टिम लेने से सांस खुलकर आयेगी और खर्राटे नहीं आएंगे।
रात को सोने से पहले इलायची के कुछ दानों को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पिएं।
शहद में एंटी-इन्फ्लेमेट्री गुण होते हैं, जो गले और नाक में सूजन होने से रोकते हैं। इससे सांस लेने में आसानी रहती है।एक ग्लास गर्म पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर सोने से आधा घंटे पहले पिएं।
एक छोटी चम्मच ऑलिव ऑयल में सामान मात्रा में शहद मिलाकर, सोने से पहले नियमित रूप से लें।
एक या दो लहसुन की कली को पानी के साथ लें। इस उपाय को सोने से पहले करने से आप खर्राटों से राहत पा सकते हैं।
हल्दी वाला दूध) पीने से फायदा होगा।
एक कप उबलता हुआ पानी लें। इसमें 10 पुदीने की पत्तियां डालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब यह पानी गुनगुना पीने योग्य हो जाए, तो इसे छानकर या बिना छाने ही पिएं। इससे कुछ ही दिनों में खर्राटों की समस्या ठीक हो जाती है।
खर्राटे की समस्या से निजात पाने के लिए एक ग्लास गुनगुने पानी में तीन चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाकर पिएं।