करवा चौथ पर क्या क्या नहीं खरीदना चाहिए? जानिए
करवा चौथ का व्रत सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। इस दिन वे पूरा दिन कुछ नहीं खाती हैं। रात्रि में चंद्रमा को देख कर ही अपना व्रत खोलती है। लेकिन कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो स्त्रियों को इस दिन नहीं खरीदनी चाहिए। आइए जानते हैं कौन-कौन सी है वे चीजें –
सफेद कपड़े –
सुहागिन स्त्रियों को इस दिन ना तो सफेद कपड़े खरीदने चाहिए और ना ही पहनने चाहिए। लाल ,पीले, हरे ,संतरी रंग के कपड़े पहनना उनके लिए अच्छा होता है।
तेज धार वाली वस्तुएं –
सुहागिन स्त्रियों को इस दिन तेज धार वाली चीजें जैसा कि चाकू, कैंची ,सुई इत्यादि नहीं खरीदनी चाहिए।
टूटी छलनी या टूटा करवा –
ये दोनों चीजें भी सुहागिन स्त्री को टूटी हुई नहीं खरीदनी चाहिए।इससे पति पत्नी के रिश्तों में दरार आती है।