पढ़े मजेदार कहानी, अनुज की बकरी को सांप ने निगल लिया।
अनूज अपने दोस्तो के साथ हर दिन पहाड़ी के सामने बकरियां चराने जाता था। और भी लोग वहां बकरिया चराने जाते थे। पहाड़ी के पास में ही एक तालाब था। अनूज बकरियों को पानी पिलाने के लिए तालाब के पास ले कर जाता था । गांव वालो से अनूज ने सुना था कि पहाड़ में एक सांप रहता है। अनूज सोचता था कि पता नहीं पहाड़ में सांप है कि नहीं। अनूज के स्कूल में 2 बजे तक छुट्टी हो जाती थी। अनूज घर आकर , खाना खा कर बकरियों को ले के पहाड़ी के पास चराने चला जाता था। अनूज और उसके दोस्त एक मैदान में बैठे हुए थे , और बकरिया चर रही थी।
अचानक एक बकरी के जोर जोर से चिखने कि आवाज आती है। अनूज और उसके दोस्त आवाज कि तरफ भागते है। वहा जा कर देखते है , कि एक बड़े सांप ने अनूज कि एक बकरी को पकड़ लिया है। सांप उस बकरी को जकड़ रखा है । अनूज दूसरे लोगो को आवाज दे के बुलाता है। कुछ ही देर में लोगो की भीड़ जमा हो जाती है। एक आदमी हिम्मत करके सांप पे एक डंडा मारता है। सांप पे कोई असर नहीं होता है। कोई पत्थर से सांप को मारता है। पर सांप बकरी को छोड़ ही नहीं रहा था । एक आदमी वहां लकड़ी काटने आया हुआ था। वो अपना कुल्हाड़ी से सांप को मारता है।
चार पांच कुल्हाड़ी के प्रहार से सांप की पकड़ कम हो जाती है। बकरी , सांप के कब्जे से छूट जाती है। अनूज अपनी बकरी को उठा कर, किनारे करता है। उस सांप को बाकी लोग मिल कर मर देते है। वो सांप काफी बडा था। लोग उस मरे हुए सांप को ले कर गांव में आते है। और पूरे गांव में उस सांप को घुमाया जाता है। लोग घर से बाहर आ कर उस सांप को देखते है। सब लोग मरे हुए सांप को देख कर चैन कि सांस लेते है।