मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया, अंकतालिका में हासिल की नंबर वन की कुर्सी
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 27वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अबू धाबी के मैदान पर खेला गया, जिसे मुंबई ने जीत लिया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ अंकतालिका में मुंबई की टीम फिर से नंबर वन गई। मुंबई की ये सात मैचों में पांचवीं जीत है।
इस मैच में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और शिखर धवन के अर्धशतक के दम पर 20ओवर में 4 विकेट पर 162 रन बनाए। ऐसे में मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 163 रन का लक्ष्य था, क्विंटन डिकॉक और सूर्य कुमार यादव के अर्धशतकों के दम पर मुंबई ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 166 रन बनाकर मैच 5 विकेट से अपने नाम कर लिया।मुंबई के खिलाफ पृथ्वी शॉ अपनी पहले वाली लय बरकरार नहीं रख पाए।
वो ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर 4 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या के हाथों कैच आउट हो गए। दिल्ली को दूसरा झटका अजिंक्य रहाणे के रूप में लगा जो 15 गेंदों में 15 रन बना सके। रहाणे आइपीएल 2020 के अपने पहले मैच में क्रुणाल पांड्या के शिकार बने। दिल्ली को तीसरा झटका कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप लगा, जिन्होंने शिखर धवन के साथ अच्छी साझेदारी की, लेकिन 33 गेंदों में 42 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या के शिकार बने। शिखर धवन ने 39 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। दिल्ली का चौथा विकेट मार्कस स्टोइनिस के रूप में लगा जो 8 गेंदों में 13 रन बनाकर रन आउट हुए। धवन 69 और एलेक्स कैरी 14 रन बनाकर नाबाद लौटे।
दिल्ली के खिलाफ 164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने पहला विकेट कप्तान रोहित शर्मा के तौर पर गंवाया। उन्हें अक्षर पटेल ने 5 रन पर रबादा के हाथों कैच आउट करवा दिया। डिकॉक को 53 रन पर आर अश्वि ने पृथ्वी शॉ के हाथों कैच आउट करवा दिया। सूर्यकुमार यादव ने भी 53 रन की पारी खेली और रबादा की गेंद पर श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट हुए।हार्दिक पांड्या बिना खाता खोले ही आउट हुए। इशान किशन 28 रन पर रबादा ने अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट करवाया। मुंबई की ओर से किरोन पोलार्ड 11 रन बनाकर और क्रुणाल पांड्या 12 रन बनाकर नाबाद लौटे।