कपूर के औषधीय लाभों के बारे में जानें
हमारे देश में प्राचीन काल से कपूर का उपयोग किया जाता रहा है। पूजा पाठ, हवन आदि में कपूर का प्रयोग श्रेष्ठ माना जाता है। जब भी हमारे घरों में कोई हवन आदि होता है तो पूजा सामग्री में कपूर का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन आप यह नहीं जानते होंगे कि न केवल पूजा पाठ बल्कि हमारी सेहत के लिए भी कपूर बहुत फायदेमंद है। इसका उपयोग कई बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। त्वचा और बालों के लिए भी कपूर बहुत फायदेमंद है।
1 फीट का संक्रमण दूर करे – संक्रमण को दूर करने में कपूर फायदेमंद है। लंबे समय तक पानी में रहने से नमी के कारण पैरों में फंगस हो जाता है, जिससे संक्रमण फैलता है। अगर पैरों के संक्रमण को दूर करने के लिए कपूर का इस्तेमाल किया जाए तो संक्रमण को आसानी से दूर किया जा सकता है।
2. पेट दर्द से राहत दिलाए – अगर आपको पेट दर्द हो रहा है, तो एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालें और पानी को उबालें। जब पानी आधा उबल जाए तो इसमें थोड़ा सा कपूर मिलाएं। फिर इस पानी को पी लें। यह पेट दर्द से राहत दिलाने में मदद करेगा।
3 कील मुहासे दूर करे – चेहरे पर कील मुंहासे त्वचा पर कई दाग छोड़ जाते है जिसकी वजह से चेहरा बहुत खराब दिखने लगता है। मुंहासों के निशान को हटाने के लिए आपको कपूर के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। दाग चले जाएंगे।
4 जोड़ों के दर्द से राहत दिलाए – अगर आप जोड़ों के दर्द से पीड़ित हैं तो कपूर से मालिश करें। रोजाना मालिश करने से जोड़ों के दर्द में राहत मिलेगी।
5 त्वचा के लिए फायदेमंद – हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। अगर हम कपूर का इस्तेमाल करेंगे तो हमारी त्वचा ग्लो करने लगेगी। रात में, कच्चे दूध में थोड़ा सा कपूर पाउडर मिलाएं। फिर इस दूध को रुई के फाहे से अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 5-7 मिनट के लिए चेहरे पर छोड़ दें और थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। चेहरा चमक उठेगा।