जानिए क्यों आमिर खान का कभी किसी बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ नहीं रहा अफेयर?
आमिर खान के साथ भी ऐसा ही है। दो शादियां के चुके आमिर खान का भी अफेयर रह चुका है। और उस से उनका एक बेटा भी है। जानते है पूरी बात आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी,जो कि 16 साल चली और उसके बाद दोनों का 2002 में तलाक हो गया था। इस शादी के दौरान ही आमिर खान का अफेयर एक ब्रिटिश पत्रकार/लेखिका जेसिका हिनेस से था। जेसिका एक मशहूर लेखक है और उन्होंने अमिताभ बच्चन की बायोग्राफी ” दि बिग बी: बॉलीवुड बच्चन एंड मी” लिखी।
इन दोनों का रिश्ता गुलाम फिल्म के सेट पर शुरू हुआ था। और ये लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे। रिलेशनशिप में रहते हुए ही जेसिका प्रेगनेंट हुई थी, और उन्होंने आमिर से इस बारे में बात की। पर आमिर खान ने उन्हें अबॉर्शन करने को कहा और किसी से भी अपने रिश्ते के बारे में बताने को ना कहा। आमिर का इस वक़्त अपनी पत्नी रीना से भी रिश्ता सही नहीं चल रहा था।
इसलिए आमिर ने जेसिका को कहा कि उन्हें ये रिश्ता बचाए रखना है या फिर ये बच्चा। फैसला वो खुद करे। जेसिका ने आमिर से रिश्ता तोड़ दिया और लंदन चली गई। वहा पे 2002 में उन्होंने एक लड़के को जन्म दिया। और उसका नाम”जान” रखा। इस स्टोरी को स्टारडस्ट नाम की प्रसिद्ध मैगज़ीन ने भी प्रकाशित किया था। और जेसिका ने कभी भी इस बात को झूठ नहीं बताया। खुद आमिर खान ने कारण जौहर के शो में ये स्वीकार किया कि वो एक ही समय में दो लोगो के साथ रिलेशनशिप में रह चुके है और अक्सर अपनी बीवी से झूठ कहा करते थे। हालांकि आमिर खान ने कभी भी इस बात को ना स्वीकार किया ना ही इससे कभी इनकार किया। वो हमेशा इस पर चुप रहे।