छह अंगों में फैला कैंसर, पांच घंटे चले ऑपरेशन के बाद बची महिला की जान
कोरोना काल में लोहिया संस्थान में जलिट सर्जरी की गई। पेट दर्द,
पीलिया समस्या लेकर आई महिला में कैंसर निकला। उसके शरीर
के छह अंगों में बीमारी फैल चुकी थी।
ऐसे में आंको सर्जरी विभाग के
डॉक्टरों ने पांच घंटे ऑपरेशन कर महिला की जान बचाई। दरअसल,
लखीमपुर खीरी निवासी 50 वर्षीय महिला को पीलिया हो गया। कुछ
दिनों बाद उसके तेज पेट दर्द होने लगा।
आसपास के डॉक्टरों को
दिखाया। मगर, राहत नहीं मिली। ऐसे में एक माह पहले परिवारजन
मरीज को लेकर लोहिया संस्थान पहुंचे। यहां आंको सर्जरी विभाग में
मरीज को भर्ती किया गया। डॉ. आकाश अग्रवाल ने मरीज की जांचें
कराईं। इसमें पेट में कैंसर फैला मिला।
गॉल ब्लैडर का कैंसर लिवर,
छोटी आंत, बड़ी आंत, पैंक्रियाज, बाइल डक्ट तक पहुंच चुका था।
ऐसे में तत्काल ऑपरेशन का फैसला किया। इस दौरान डॉ. गौरव, डॉ.
विमलेंद्र आदिचि की टीम ने ऑपरेशन कर महिला की जान बचाई।
अब उसकी हालत में सुधार है। ऑपरेशन में पांच घंटे लगे।