रात को सोते समय पसीना आना हो सकता है इस गंभीर बीमारी का संकेत

अगर आप भी सोकर उठने के बाद खुद को पसीने से लथपथ महसूस करते हैं तो ये खतरे की घंटी हो सकती है। सोते समय अत्यधिक पसीना आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कई बार यह किसी गंभीर बीमारी का लक्षण भी हो सकता है। इसलिए इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें। इस आर्टिकल में जानें कि ऐसी कौनसी परिस्थितियां हैं जिनकी वजह से आपको पसीना आ सकता है:

40 से पार हो चुकी महिलाओं में मेनोपॉज की शुरुआत होती है। इसके कारण भी महिलाओं में रात में पसीने की शिकायत हो सकती है। हार्मोर्न में बदलाव होने के कारण शरीर में कई बदलाव आते हैं। इन्हीं में एक है रात में पसीना आना। हालांकि यह नुकसानदायक नहीं है।

संक्रमण
एंडोकार्डाइटिस, ट्यूबरक्यूलॉसिस और ऑस्टोमायलेटिस होने पर भी रात को पसीना आ सकता है। ये HIV संक्रमण का भी लक्षण हो सकता है।

कुछ तरह के कैंसर में सोते समय पसीना आना इसके शुरुआती लक्षण में से एक है। सोते समय पसीना आने से जुड़े कैंसर का सबसे आम प्रकार लिंफोमा है। इस कैंसर की शुरुआत में रात को पसीना आ सकता है।

गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज एक गैस्ट्रोइंटेस्टिनल डिसऑर्डर है। इस बीमारी में रात को सोते वक्त पेट में जमा एसिड भोजन नलिका में वापस आता है, जिससे सीने में जलन की शिकायत होती है। इसके साथ ही सोते समय अत्यधिक पसीना भी आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *