विकास दुबे के गुर्गे जय वाजपेयी के मकान में फ्री में रह रहे थे तीन पुलिसकर्मी, IG ने किया सस्पेंड
कानपुर शूटआउट का मास्टरमाइंड विकास दुबे के करीबी और
फाइनेंसर जयकांत वाजपेयी उर्फ जय वाजपेयी पर पुलिस का
शिकंजा कसता जा रहा है।
जय वाजपेयी के कानपुर के ब्रह्म नगर
इलाके में स्थित विवादित मकान में रह रहे तीन पुलिसकर्मियों को
आईजी ने निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस विभाग
के तीन थाना कर्नलगंज उप निरीक्षक राजकुमार,
थाना अनवरगंज
उपनिरीक्षक उस्मान अली और थाना रायपुरवा उपनिरीक्षक
खालिद जय वाजपेयी के ब्रह्म नगर स्थित मकान में रह रहे थे। यह
खुलासा सीओ नजीराबाद की छापेमारी में हुआ। इसके बाद तीनों
पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।