वेट लॉस करने के लिए डाइट के साथ लीजिये वेट लॉस ड्रिंक्स

वेट लॉस के लिए वेट लॉस ड्रिंक्स भी आपकी मदद कर सकती हैं। वेट लॉस ड्रिंक्स आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं। इससे आपको कम भूख लगती है। इनमें एंटी-ऑक्सिडेंट और अन्य न्यूट्रियंट्स होते हैं। यह सभी चीजें आपकी अच्छी सेहत के साथ वजन कम करने में काम आते हैं कुछ ऐसी ही वेट लॉस ड्रिंक्स के बारे में, जो आपको वेट लॉस करने में मदद करेंगी।

नींबू पानी का नाम वेट लॉस ड्रिंक्स में सबसे पहले आता है। इसमें पेक्टिन फायबर पाया जाता है। इस फायबर के कारण भूख महसूस नहीं होती है। यदि भूख महसूस नहीं होगी तो आप असमय स्नैक्स इत्यादि नहीं खाएंगे और यह आपके वजन घटाने में सहायक हो जाएगा।

मेटाबॉलिज्म को तेज करने और शरीर से विषैले तत्व बाहर करने के लिए आप खासतौर पर बनाए गए डीटॉक्स वॉटर का भी सेवन कर सकते हैं। इसकी मदद से भी आप वजन कम कर सकते हैं।

अजवाइन का पानी भी वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है। यह भी ग्रीन-टी की तरह शरीर के मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ाता है। अजवाइन के चमत्कारी गुणों से हर भारतीय अवगत है। इन्हीं चमत्कारी गुणों में से एक चर्बी कम करना भी है। यही कारण है कि डिलीवरी के बाद प्रसूता को गुनगुना अजवाइन का पानी पीने के लिए दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *