पिछले 3 महीने से सलमान खान के साथ रह रही है ये हीरोइन, आगे कर सकती है शादी
इस लॉकडाउन में भाईजान सलमान खान पिछले कुछ महीनों से अपने फार्महाउस पर ही टिके हुए है। जहां पर वह खेती कर रहे है, हलांकि बहुत ही कम लोगों को ये पता होगा कि सलमान के साथ उस फार्महाउस पर एक और हीरोइन भी टिकी हुई है। जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते होंगे, अगर वह 2-4 दिन के लिए रुकी होती तो मामूली बात थी। लेकिन वह तो 3 महीने से वहाँ रुकी हुई है, जो बहुत ही बड़ी बात है।
लॉकडाउन के अलावा भी सलमान खान को जब भी काम से थोड़ा फुर्सत मिलता था, तो वो अपने फार्महाउस पर ही पहुंच जाते थे। जबकि ये लॉकडाउन तो महीनों से चल रहा है, ऐसे में वो अपना पूरा टाइम वहीं गुजार रहे है। उनके साथ वहां जैकलीन फर्नांडिस भी टिकी हुई है।
यकीन करना मुश्किल है पर यहीं सच है। जैकलीन पिछले 3 महीनें से उनके फार्महाउस पर रुकी हुई है, वो भी मीडिया से छुपकर, ताकि उनके बारे में किसी को भी पता ना चल सकें। लेकिन कुछ मीडिया वालों को ये बात पता है।
लग तो ऐसा रहा है कि सलमान और जैकलीन के बीच नजदीकियां बढ़ रही है, वैसे इससे पहले भी सलमान खान का कई हीरोइनों के साथ नजदीकियां बढ़ चुकी है। लेकिन शादी के लिए किसी से भी उनकी बात नही बन पाई, हो सकता है कि वो बात जैकलीन फर्नांडिस के साथ बन जाए। मतलब वो जैकलीन से शादी कर लें। पर इसके बारे में अभी कुछ नही कह सकते है। वैसे इन दोनों ने साथ में 2 फिल्में की है, जिसमें से एक किक है और दूसरी रेस 3।