100 करोड़ होने के बावजूद दिखावे की जिंदगी नहीं जीता, आम आदमी की तरह रहता है यह अभिनेता, जानिए क्यों
अक्षय कुमार और नाना पाटेकर के जैसे बॉलीवुड में कई अभिनेता है, जो करोड़ों होने के बावजूद भी आम आदमी की तरह जीवन जीना पसंद करते हैं। विवेक ओबेरॉय भी एक ऐसे ही अभिनेता का नाम है।
बॉलीवुड का यह अभिनेता पूरे सौ करोड़ रुपए का मालिक है। कुछ दौलत उन्होंने खुद कमाई है और कुछ उन्हें अपने पिता सुरेश ओबेरॉय से मिली है। 100 करोड़ होने के बावजूद भी विवेक ओबरॉय को दिखावे के लिए कोई भी काम करना पसंद नहीं है। वह एक आम आदमी की तरह रहना ही पसंद करते हैं। सादगी में ही उन्हें अच्छा लगता है।
विवेक ओबेरॉय की पत्नी भी सादगी से परिपूर्ण है। उनकी बीवी का नाम प्रियंका अल्वा है, जो कर्नाटक के पूर्व राजनेता जीवराज अल्वा की बेटी हैं। विवेक और प्रियंका की शादी साल 2010 में धूमधाम से हुई थी। इस कपल के दो बच्चे भी हैं।
साधारण जीवन जीने वाले विवेक नेक कामों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। वह कई बार अपनी दरियादिली दिखा चुके हैं। 2017 में विवेक ने शहीद हुए 25 जवानों के परिवारों को फ्लैट दिए थे, जिसमें उन्होंने करोड़ों रुपया खर्च कर दिया था। इसी तरह के नेक कामों को वह करते रहते हैं। नेक कामों के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और हमेशा आगे आते हैं। लोगों की मदद करना उन्हें काफी अच्छा लगता है।