अयोध्या: राम मंदिर के नक्शे में बदलाव, अब बनाए जाएंगे पांच शिखर, ऊंचाई भी 33 फीट बढ़ेगी
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तैयारियां जोरो पर हैं। करीब 100 से 120 एकड़ भूमि पर बनने वाला पांच शिखर वाला राम मंदिर के अग्रभाग, सिंह द्वार, नृत्य मंडप, रंग मंडप और सिंह द्वार को छोड़कर लगभग सबका नक्शा बदला गया हैं।
मंदिर की ऊंचाई पहले 128 फीट थी, जो अब 161 फीट हो गई है। अब राम मंदिर दो नहीं बल्कि तीन मंजिला होगा, जिसकी लंबाई 268 फीट और चौड़ाई 140 फीट होगी। तीन मंजिला बनने वाले राम मंदिर में 318 खंभे होंगे। मंदिर में पांच शिखर बनाए जाएंगे। ग्राउंड फ्लोर पर मुख्य मंदिर होगा,
इसके बाद पहले फ्लोर पर राम दरबार होगा।
दूसरे और तीसरे तल पर कुछ नहीं होगा। यह दोनों तल श्रद्धालुओं की भीड़ और मंदिर के ले आउट और ऊंचाई को मैनेज करने के लिए बनाया जाएगा। सूत्रों
के मुताबिक, 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 40 किलो चांद की श्रीराम शिला का पूजन करेंगे और इसे स्थापित करेंगे।