10 साल के लड़के से 13 साल की लड़की हुई प्रेग्नेंट, जानिए क्या है सच
पिछले दिनों रूस से खबर आई थी कि एक 10 साल के लड़के से 13 साल की लड़की प्रेग्नेंट (pregnant) हो गई। इस खबर के आने के बाद दुनिया भर में इस बात की बहस शुरू हो गई कि आखिर क्या कोई 10 साल का बच्चा बाप बन सकता है? क्या कोई लड़की सिर्फ 13 साल की उम्र में मां बन सकती है? दोनों बच्चे ने रूस के एक टीवी चैनल पर आकर अपनी कहानी भी सुनाई। लेकिन दुनिया भर के डॉक्टर इस दावे से हैरान हैं। अब इस केस में डॉक्टरों ने नया खुलासा किया है।
जिस वक्त ये दोनों बच्चे अपने मां-बाप के साथ टीवी स्टूडियो में बैठे थे उसी वक्त डॉक्टरों एक टीम लैब में जांच कर रही थी। ये जांच दोनों के पेरेंट्स के इजाजत के बाद हो रही थी। डॉक्टरों ने कहा कि हमने एक दो बार नहीं बल्कि पूरे तीन बार सैंपल को चेक किया। यूरोलोजी और एंड्रोलॉजी विभाग के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने कहा कि 10 साल के लड़के से कोई प्रेग्नेंट हो ही नहीं सकता। डॉक्टरों का दावा कि 10 साल के बच्चे में स्पर्म सेल्स नहीं सकता और इस बच्चे में भी इसके अंश नहीं मिले हैं।
परिवारवालों का कहना है कि लोग उनकी बेटी के बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।इनके एक पड़ोसी का कहना है कि ये लड़की किसी दूसरे शख्स से प्रेग्नेंट हुई है। 13 साल की दारिया का कहना है कि लोग स्कूल में उन्हें गलत नजर से देखते हैं। कई लोग ये भी आरोप लगा रहे हैं कि एक 10 साल के मासूम बच्चे को बलि का बकरा बनाया जा रहा है।
क्या है प्रेग्नेंट होने की पूरी कहानी
दोनों बच्चे अलग-अलग स्कूल में पढ़ते हैं. 13 साल के दारिया और 10 साल के इवान की दोस्ती एक साल पहले हुई। दारिया 8 हफ्ते से प्रेग्नेंट है। उन्होंने टीवी शो पर बताया कि एक साल पहले इनकी मुलाकात किसी दोस्त ने कराई थी. इसके बात से ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। लड़की का कहना है कि उनकी मां उन्हें सपोर्ट कर रही है और उनके परिवारवालों को बेसब्री से बच्चे का इंतज़ार है।
ऐसी ही एक वाकया 2009 में ब्रिटेन में हुआ था। 12 साल के एक लड़के ने दावा किया था कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के बच्चे का बाप बनने वाला है। इस खबर के बाद ब्रिटेन में हंगामा खड़ा हो गया था। लेकिन डिलीवरी के बाद उस लड़के और बच्चे का DNA टेस्ट किया गया जो मैच नहीं हुआ।