जानिए दांतों में लगे कैविटी के घरेलू उपाय
मुंह की समस्याओं से हर साल पूरी दुनिया में 30 लाख लोग प्रभावित होते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि गांवों के मुकाबले शहरों के लोग इस परेशानी से अधिक पीड़ित हैं।
लौंग दांतो की समस्याओं जैसे कैविटी को ठीक करने में प्रभावी है। इसके जलन को दूर करने वाले गुण और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से दांतों का दर्द भी कम होता है
कच्चे लहसुन को खाना भी दांतो के कीड़ों को दूर करने में लाभदायक होता है। इसके एंटी फंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण दर्द को दूर करने का काम भी करते हैं। यह भी एक बेहतरीन कैविटी के घरेलू उपाय हैं।
हल्दी में सरसों का तेल मिला कर दांतो को इनसे साफ करने से दांतों के कीड़े से छुटकारा मिलता है। यह भी एक बेहतरीन कैविटी के घरेलू उपाय हैं।
गर्म पानी में नमक डाल कर उससे कुल्ला करने से कैविटी में फायदा होता है।
सेहत के साथ ही दांतों की समस्याओं को दूर के लिए नीम भी अच्छा है। इसके प्रयोग से न केवल दांत में लगा कीड़ा दूर होता है, बल्कि दांत भी मजबूत होते हैं। गांव में नीम की दातुन का प्रयोग किया जाता है। नीम के पत्तों को दांतों पर रगड़ने से फायदा होता है।