जानिये लव मैरिज के फायदे

वैसे तो अपने देश में अरेंज मैरिज की अपेक्षा लव मैरिज कम ही की जाती है, पर इसके भी अपने फायदे होते हैं। जहां तक बात प्यार की है तो वह समय जीवन का बहुत सुंदर पल होते है। उस समय आप छोटी छोटी बातों का ध्यान रखती हैं और हर उनको स्पेशल होने का एहससा दिलाती है। आप छोटे छोटे पलों को जोड़ कर भविष्य में एक बड़ी खुशी की कल्पना करती हैं। ऐसे में यदि आप आपका विवाह भी आपके प्यार से होना तय हो जाता है तो आपकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहता। इस प्रकार का विवाह लव मैरिज कहलाता है।

कई बार देखने में आया है कि इस प्रकार के विवाह को समाज तथा परिवार में अरेंज मैरिज के दर्जे का नहीं माना जाता या शुरुआत में ही घर के सदस्य कई तरह की बातें उठाने लगते हैं। ऐसी स्थिति में घर के बड़े लोगों को यह समझना चाहिए कि यदि बच्चों की खुशी इसमें ही है तो वे इस विवाह को अरेंज मैरिज के तरीके से भी कर सकते हैं। वास्तव में लव मैरिज के भी अपने बेनिफिट होते हैं। आज हम आपको उसी के कुछ फायदे बता रहें हैं तो आइये जानते हैं विस्तृत रूप में इस बारे में।

1 – एक-दूसरे की समझ

लव मैरिज में आपको अपने पार्टनर के साथ पहले प्यार होता है तथा उसके बाद आप उससे विवाह करते हैं। ऐसे में आपको उसको समझना बहुत आसान हो जाता है। कुछ चीजों में थोड़ा सा बदलाव जरूर होता है पर आप उनको एडजस्ट करना सीख लेते हैं।

2 – मनपसंद साथी का मिलना

इसमें आपको आपके मनपसंद पार्टनर का साथ मिलता है। एक ऐसा पार्टनर जिसको आप बहुत पहले से पसंद करते हैं तथा जो आपकी हर जरूरतों को समझते हैं। मनपसंद साथी से विवाह करने का अपना अलग ही आनंद मिलता है। जिसको आप सिर्फ अनुभव कर सकते हैं।

3 – झगड़े की कमी

इस विवाह में झगड़े बहुत कम होते हैं। इसका कारण यह होता है कि आप अपने साथी को विवाह के पहले से ही जानते हैं। ऐसे में आपको पता होता है कि उसको क्या पसंद है और क्या नहीं। इस प्रकार से लड़ाई झगड़े की नौबत बहुत कम ही आती है।

4 – सामान सुख-दुःख के साथी

आप क्योकि पहले से एक दूसरे की जरूरतों तथा आदतों को जानते हैं इसलिए आप अपने जीवन में आयी सभी समस्याओं का हल भी मिलकर ही खोजते हैं। आप जानते हैं की आपकी दुनिया एक दूसरे से शुरू होती है तथा एक दूसरे पर ही खत्म होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *