आपके फैट कम करने में इस तरह मदद करेगा जुंबा डांस
फैट कम करने के लिए जुंबा एक्सरसाइज को काफी सही माना गया है। वैली फैट कम करने के लिए जुंबा डांस से बेस्ट वर्कआउट नहीं हो सकता है। यह काफी आसान होता है। इसको करने के लिए किसी तरह की इक्यूपमेंट की आवश्यकता नहीं होती है। इसे काफी आसानी से सिखा जा सकता है।
जुंबा डांस में हिप हॉप स्टेप स्ट्रीट डांस स्टाइल है, जिसे हिप हॉप म्यूजिक पर परफॉर्म किया जाता है। इसमें पॉपिंग, लॉकिंग से लेकर ब्रेकिंग स्टाइल तक शामिल है। यह एक ऐसा डांस फॉर्म है, जो फैट कम करने लिए सबसे बेस्ट है।
इस डांस को करने के लिए हिप की चौड़ाई के अनुसार अपने दोनों पैरों को खोलकर खड़े हों, फिर एक पैर से दूसरे पैर तक उछलें। इसी प्रैक्टिस में अपने कूल्हों को साइड से उछालते हुए आगे बढ़ें।
सबसे पहले आप कूल्हे की चौड़ाई के अनुसार अपने दोनों पैरों को खोलें। फिर अपने बॉडी के वेट को कूल्हे के एक तरफ शिफ्ट करें। क्योंकि, इस स्टेप में आपको बॉडी को एक साइड जंप कराना होता है। इसी पुजिशन को करते हुए आप अपने कंधों को बैलेंस में रखते हुए दोनों हाथों को मूव करते हैं। जैसे आप विंडो वॉश करते हैं। विंडो वाशर्स स्टेप करने से बॉडी के ऊपरी हिस्सों में जमा फैट काफी कम होता है।
यह डांस गिटार के धुन पर किया जाता है। कैलोरी बर्न करने के लिए यह डांस सबसे खास है। ये फैट के लिए जुंबा काफी फायदेमंद होगा।