खुद को इस तरह फिट रखती हैं हिना खान
हिना खान छोटे पर्दे का जाना माना नाम है। हिना ने एक संस्कारी बहू से लेकर फैशन आइकॉन बनने तक एक लंबा सफर तय किया हैं। अपने पहले टीवी शो में उन्होंने बीस साल के बच्चे की माँ का रोल किया।
हिना खान अपने जिम, डायट और वर्कआउट को लेकर बहुत जागरूक और समयनिष्ठ है। हाल ही में हिना खान बॉलीवुड में भी नजर आईं। हिना खान अक्सर अपने वर्कआउट की तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं।
हिना खान की तरह फिगर और वॉशबोर्ड सिक्स पैक ऐब्स पाना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए हिना खान ने कड़ी मेहनत की है। हिना खान व्यस्त होने के बाद भी हर रोज एक घंटा जिम जरूर जाती हैं। हिना खान को जिम से बाहर व्यायाम जैसे स्विमिंग, जॉगिंग आदि भी पसंद हैं। वो इनके लिए भी समय निकाल लेती हैं।
हिना खान अपने आहार में प्रोटीन को महत्वपूर्ण मानती हैं। उनके हर आहार में प्रोटीन अधिक होता है। प्रोटीन से उनका पेट भरा रहता है, जिससे भूख कम लगती है। सुबह वो चाय की जगह हल्का गर्म पानी में नींबू का रस मिला कर पीती हैं। हिना खान थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ न कुछ खाती रहती हैं। उनके आहार में कार्बोहायड्रेट कम होता है।