क्या आप जानते है कि सलमान खान भी हैं, महेंद्र सिंह धोनी के बहुत बड़े फैन
माहि कहे या मिस्टर कूल कहे या फिर बेस्ट फिनिशर ! शानदार शॉट के साथ साथ शानदार कैप्टन के लिए जाने वाले धोनी का जवाब नहीं. उनके फैन लिस्ट बड़ी होने के साथ साथ उनके फैन उन्हें क्रिकेट का गॉड भी मानते हैं.उनकी फैन लिस्ट में दबंग खान सलमान खान भी हैं.आपको बता दे की सलमान खान क्रिकेट के बहुत बड़े दीवाने हैं. वैसे बॉलीवुड के गलियारों में सलमान खान को एक बेहतरीन दोस्त के रूप में जाना जाता है. लेकिन बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की दोस्ती केवल बॉलीवुड के सितारों तक सीमित नहीं हैं. बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को एक क्रिकेटर से खास लगाव है और इन दोनों के बीच दोस्ती भी बहुत ज्यादा गहरी है.
जिस क्रिकेटर के बॉलीवुड एक्टर सलमान खान बहुत बड़े फैन हैं, वह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई मौकों पर यह भी देखने को मिला है कि सलमान खान और महेंद्र सिंह धोनी पार्टी में एक साथ ही नजर आए. इन दोनों के बीच दोस्ती काफी करीबी है. महेंद्र सिंह धोनी पिछले साल सलमान खान की बर्थडे पार्टी में भी शामिल हुए थे. महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम के साथी विराट कोहली और अनुष्का के रिसेप्शन के बाद सीधे बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान से मिलने के लिए चले गए थे.
वही जब सलमान खान की फिल्म सुल्तान रिलीज हुई थी तो उस दौरान सलमान खान ने महेंद्र सिंह धोनी को स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए निमंत्रण भेजा था. वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने भी सलमान खान के उस निमंत्रण को तहे दिल से स्वीकार किया और धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ उस स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए. तब बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने भी महेंद्र सिंह धोनी की खुलकर तारीफ कर दी है. वही सलमान खान ने यह सवाल किया, कि ‘कितने प्रतिशत भारतीयों का मानना है कि कपिल देव, सौरव गांगुली और विराट कोहली की तुलना में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे सफल कप्तान हैं.
सलमान खान ने बताया कि वह धोनी को इसलिए बहुत ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि धोनी काफी शांत व्यक्ति हैं. महेंद्र सिंह धोनी कभी भी अनोखे अंदाज में जश्न नहीं मनाते हैं और ना ही वह क्रिकेट के मैदान पर अपनी गरिमा को भूलते हैं. ‘सलमान खान ने कहा कि ‘मेरे पिता का यह मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के अब तक के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं. शांत दिमाग, सकारात्मक ऊर्जा, कोई खराब जश्न नहीं मनाना और मैदान पर अपनी साख को बरकरार रखना. क्रिकेट एक जेंटलमैन गेम है और महेंद्र सिंह धोनी इसे बिल्कुल बरकरार रखते हैं.
दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद।