जानिए पेट की कब्ज को दूर करने के सबसे आसान तरीके
सबसे पहले उपाय तो ये है कब्ज़ से दूर रहने का, पानी आपको ज्यादा से ज्यादा पीना हैं। कम से कम 8-10 गिलास आपको पानी पीना हैं एक दिन में। ये आपके शरीर में किसी भी दूषित पधार्थ को जमने नही देगा।
अगर आप हरी सब्जियों और फलों जैसे पपीता, अंगूर, अमरूद, टमाटर, चुकंदर, अंजीर फल, पालक का रस या कच्चा पालक, किश्मिश को पानी में भिगोकर खाने, रात को मुनक्का खाने से कब्ज दूर करने में मदद मिलती है।
कब्ज के लिए शहद बहुत फायदेमंद है। रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद को एक गिलास पानी के साथ मिलाकर पिएं। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।
सुबह उठकर प्रतिदिन खाली पेट, 4 से 5 काजू, उतने ही मुनक्का के साथ मिलाकर खाने से भी, कब्ज की शिकायत समाप्त हो जाती है। इसके अलावा रात को सोने से पहले 6 से 7 मुनक्का खाने से भी कब्ज ठीक हो जाता है।
प्रतिदिन रात में हरड़ के चूर्ण या त्रिफला को कुनकुने पानी के साथ पिएं। इससे कब्ज दूर हेगा, साथ ही पेट में गैस बनने की समस्या से भी निजात मिलेगी।