आपके पसंदीदा लिप कलर खोलते है आपकी पर्सनेलिटी से जुड़े कई राज, जानिए कैसे

महिलाएं त्वचा में निखार पाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडेक्ट का उपयोग करती है, पर इन ब्यूटी प्रोडेक्ट में एक ऐसी भी चीज है जो आपकी पर्सनेलिटी के विषय में बताती है। लिप कलर में वैसे तो कई रंग होते है, लेकिन उनमें से कुछ ही कलर को हम लोग सबसे ज्यादा पसंद करते है और यही पसंदीदा कलर आपकी सोच और व्यवहार के बारे में बताते हैं, तो जानें लिप कलर की मदद से महिलाओं के व्यवहार के बारे में..

  1. लाल रंग की लिपस्टिक –
    जो महिलाएं लाल रंग के लिपकलर को ज्यादा पसंद करती है, वो बोल्ड, साहसी, ऊर्जावान स्वभाव वाली होती है। वो किसी भी मुकाबले का सामना डटकर करने के लिए तैयार रहती है। लाल रंग को जुनून, वासना, महत्वाकांक्षा, आत्मविश्वास और ऊर्जा देने वाला रंग माना जाता है। इसलिए इस रंग को होठों पर लगाने वाली महिला के व्यक्तित्व का पता आसानी से चल जाता है।
  2. गुलाबी रंग की लिपस्टीक-
    गुलाबी रंग दोस्ती, स्नेह, सद्भाव, शांति और प्यार का प्रतिनिधित्व करने वाला रंग माना जाता है, जो महिलाएं गुलाबी रंग की लिपस्टिक को लगाना पसंद करती है। वे रोमांटिक स्वभाव वाली होती है। ये चंचल होने के साथ काफी साफ दिल वाली होती है। ये अपने व्यवहार से किसी का भी मन मोह लेती हैं।
  3. प्लम लिपस्टिक-
    इस रंग को पसंद करने वाली लड़कियां स्वतंत्र और आत्मनिर्भर स्वभाव वाली होती है। इनका एक मात्र उद्देश्य होता है अपने भविष्य को बेहतर बनाना और उसी उद्देश्य के साथ वो अपने काम स्वयं करती है।

4 न्यूड लिपिस्टीक-
जो लड़किया होठों में निखार लानें के लिए इस रंग को पसंद करती है। ऐसी लड़कियां बहुत ही शांत, साधारण और जमीन से जुड़ी हुई होती हैं। ऐसी महिलाएं अपने आप को काफी अच्छी तरह से जानती है। इसलिए ये किसी बात को नहीं छुपाती। ये लड़कियां हर किसी की मदद के लिए आगे रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *