हेयर केयर ऑयल के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

टी-ट्री ऑयल
भारत में इसके बारे में बहुत कम जानकारी है। टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल हेयर से लेकर स्किन केयर तक के प्रोडक्ट में किया जाता है। इस तेल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीमाइक्रोबियल और क्लिंसिंग प्रोपर्टीज होती हैं। इससे हेयर ग्रोथ बढ़ती है।

Image result for ऑयल के फायदे

कैस्टर ऑयल
कैस्टर ऑयल विटामिन-ई, प्रोटीन और मिनरल आदि से परिपूर्ण होता है। यह डैंड्रफ और स्कैल्प के इंफ्लेमेशन से राहत दिलाता है। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के कारण यह हेयर ग्रोथ में तेजी से इजाफा करता है।

ग्रेपसीड ऑयल
हेयर केयर ऑयल की बात की जाए तो ग्रेपसीड आयॅल की जानकारी भारत में बहुत कम लोगों को है। हालांकि, इसके गुणों की वजह से कहें या लोगों के हेयर केयर में दिलचस्पी के कारण भारत में भी यह लोकप्रिय होने लगा है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट, इमोलिएंट और जरूरी न्यूट्रियंट होते हैं जो स्वस्थ बालों के लिए जरूरी होते हैं।

लैवेंडर ऑयल
मनमोहित खुशबू वाले लैवेंडर के फूलों से यह तेल बनता है। यह एसेंश्यिल ऑयल बहुत सारे चमत्कारी गुणों से भरपूर होता है। हेयर ग्रोथ के लिए इसका नाम मशहूर है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *