इस खतरनाक मशरूम को छूने मात्र से हो सकते हैं बीमार

आज हम आपको एक ऐसे खतरनाक मशरूम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे खाना तो दूर छूना भी आपको बीमार कर सकता हैं। लाल रंग का यह जहरीला कवक ऑस्ट्रेलिया में मिला है। इससे पहले जानकारों का मानना था कि यह कवक जापान और कोरिया जैसे एशियाई देशों में ही होता है, लेकिन कुछ दिन पहले ही इस कवक को क्वींसलैंड में खोजा गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जहरीले कवक की वजह से जापान और दक्षिण कोरिया में कई लोगों की मौत हुई है। लोगों ने इसे पारंपरिक चिकित्सा में इस्तेमाल किया जाने वाला खाद्य कवक समझकर चाय में मिलाकर पी लिया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह कवक इतना जहरीला है कि इसे खाने से ऑर्गन फेल हो जाते हैं

यानी इंसान के अंग काम करना बंद कर देते हैं या फिर इसकी वजह से ब्रेन डैमेज यानी दिमाग को भी नुकसान पहुंच सकता है। यहां तक कि इसे छूने मात्र से ही शरीर में सूजन हो सकती है।

जेम्स कुक विश्वविद्यालय (जेसीयू) के शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह एकमात्र ऐसा कवक है, जिसका जहर त्वचा के जरिए अवशोषित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *