Years later, this superstar came on camera in lockdown

सालों बाद लॉकडाउन में कैमरे के सामने आया यह सुपरस्टार

आप 44 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े को जानते ही होंगे, जो कई फिल्मों में दिखाई दिए हैं |बॉलीवुड एक्टर और फिल्म ‘गोलमाल’ सीरीज फेम एक्टर श्रेयस तलपड़े आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं।

श्रेयस तलपडे एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। जो मुख्यतः हिंदी फिल्मो के अलावा मराठी फिल्मो में नजर आते हैं।

हालांकि, उन्हें मुख्य अभिनेता के रूप में ज्यादा सफलता नहीं मिली। उन्हें बहुत कम फिल्मों में मुख्य अभिनेता के रूप में काम करने का अवसर मिला है। फिर भी उन्होंने बहुत लोकप्रियता हासिल की है।

श्रेयस तलपडे का जन्म 27 जनवरी 1976 को मुंबई में हुआ था।

श्रेयस तलपडे ने अपनी पढ़ाई श्री राम वेलफेयर सोसाइटी हाई स्कूल अँधेरी मुंबई से संपन्न की है।

शश्रेयस तलपडे की शादी दीप्ति तलपडे से हुई हैं। जो की पेशे सैक्रेट्रिस्ट हैं।

लंबे समय बाद श्रेयस कैमरे के सामने आए है।उनकी नवीनतम तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में वह अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। उसके साथ पत्नी और बच्चा है।

उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरआत साल 2000 में मराठी फिल्मो से की थी। उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म इक़बाल से किया था। उन्हें इस फिल्म के लिए आलोचकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में वह साल 2005 में आई फिल्म ‘इकबाल’ में नजर आए थे। इस फिल्म में श्रेयस की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। ‘इकबाल’ के बाद श्रेयस ने कई फिल्मों मेंं काम किया। यहीं नहीं श्रेयस ने कुछ​ फिल्मों में महिला का गेटअप कर सभी को हैरान कर दिया था।

इसके बाद वह फिल्म डोर में नजर आये। इस फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग से आलोचक एक बार फिर उनकी तारीफ़ करने को मजबूर हो गए। उसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्मो में काम किया। वह रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरीज में भी दर्शकों को अपने फनी किरदार से खूब हसा चुके हैं। वह साजिद की सीरीज हॉउसफुल में भी नजर आये। जोकि ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *