Xiaomi mi A3 अपडेट करने पर क्यों खराब हो जा रहे हैं? जानिए वजह

साल 2021 की शुरुआत सभी लोगों के लिए हैप्पी नहीं रही है। Xiaomi Mi A3 स्मार्टफोन के यूजर्स के लिए साल की शुरुआत खराब रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो Android 11 अपडेट के बाद कई यूजर्स अपने डिवाइस को बेकार बता रहे हैं।

Mi A3 स्मार्टफोन साल 2019 में लॉन्च हुआ था और शाओमी ने अब जाकर इस फोन के लिए Android 11 का अपडेट जारी करने फैसला किया। कंपनी ने दिसंबर 2020 के अंत में इस स्मार्टफोन के लिए नया अपडेट जारी की है। हालांकि यह अपडेट Mi A3 यूजर्स के लिए खौफनाक रहा है।

रिपोर्ट्स की मानें तो Xiaomi Mi A3 यूजर्स शिकायत कर रहे हैं कि इस अपडेट के बाद उनका महज एक इलेक्ट्रॉनिक डब्बा बन कर रह गया है। कई यूजर्स शाओमी से नए स्मार्टफोन की मांग कर रहे हैं। इसके लिए याचिका भी डाली है। याचिका में कहा गया है, ‘हमें Mi A3 स्मार्टफोन के बदले नया डिवाइस या फिर फ्री फिक्स चाहिए, जो Android 11 के अपडेट के बाद क्रैश हो गया है।

याचिकाकर्ता की मानें तो Android 11 अपडेट के बाद Mi A3 डिवाइस दोबारा स्टार्ट नहीं हो रहे हैं और MI सर्विस सेंटर पर स्मार्टफोन को ठीक करने के लिए 11 हजार रुपये की मांग की गई। हालांकि यूजर का कहना है कि यह स्मार्टफोन नए अपडेट को इंस्टॉल करने के बाद स्टार्ट नहीं हो रहा है। हालांकि मी सर्विस सेंटर का कहना है कि फोन का मदरबोर्ड डेड हो गया है, जिसे रिपेयर करने के लिए यूजर्स को 8 हजार से 11 हजार रुपये खर्च करने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *