लॉकडाउन में घर नहीं पहुंची बीवी, तो पति ने कर लिया दूसरा निकाह

लॉकडाउन के चलते जो जहां है, वहीं फंसा हुआ हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली से एक अनसुना मामला सामने आया हैं। दरअसल, यहां पर लॉकडाउन की वजह से एक महिला अपने मायके में फंस गई। जिससे खफा होकर उसके पति ने दूसरी शादी कर ली।

युवक ने रिश्ते में मौसेरी बहन लगने वाली महिला से शादी की है। यह बात सुनकर
मायके में फंसी महिला ने समाजसेवी ‘मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी को साझा कर मदद की गुहार लगाई। अध्यक्ष फरहत ने कहा कि वो इस मामले की शिकायत एसएसपी से करेंगी, ताकि पीड़ित महिला को इन्साफ मिल सके।

आपको बता दे कि कोहाड़ापीर की नसीम का निकाह नगरिया तालाब निवासी नईम मंसूरी के साथ 2013 को हुआ था। जनता कयूं और लॉकडाउन शुरू होने से उसकी बीवी मायके में ही रह गई। इसी बीच नईम मंसूरी ने मौसी की लड़की से दूसरा निकाह कर लिया और नसीम के चार साल के बेटे ने ही अपनी मां को फोन पर पिता की
दूसरी शादी की जानकारी दी। जिसके बाद महिला ने न्याय की गुहार लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *