Virat Kohli said that after this series were completely broken

क्रिकेट इतना ज्यादा प्रसिद्ध क्यों है? जानिए

क्रिकेट ज़्यादा प्रसिद्ध कुछ ही देशों में है। ऑस्ट्रेलिया,इंग्लैंड,पाकिस्तान,भारत,बांग्लादेश, न्यूजीलैंड,अफ़ग़ानिस्तान, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में ही प्रसिद्ध है यहां तक कि इंग्लैंड में भी क्रिकेट से ज़्यादा फ़ुटबॉल प्रसिद्ध है। अगर बात भारत की करते हैं तो यहां प्रसिद्ध होने के कई कारण है।

भारत का 1983 वर्ल्ड कप जीतना अगर 1983 में भारत वर्ल्ड कप नहीं जीतती तो शायद क्रिकेट इतना प्रसिद्ध नहीं हो पाता अगर 1983 में क्रिकेट के जगह फुटबॉल वर्ल्ड कप जीती होती तो आज फुटबॉल ज़्यादा फेमस होता।

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसे हम इनडोर भी खेल सकते हैं लेकिन फुटबॉल और हॉकी इनडोर खेलना इतना आसान नहीं है।

जब हमलोग पैदा हुए तो सुनील गावस्कर, कपिल देव और सचिन तेंदुलकर जैसे क्रिकेट हीरो मौजूद थे।लेकिन फुटबॉल में हमारे पास कोई भी बड़ा नामी चेहरा नहीं था, जिसे हम फॉलो करते। हॉकी में जो बड़े नाम थे उसे लोग 80 दशक आते आते भूल चुके थे।

हॉकी प्रसिद्ध हो सकता था जैसे पहले था लेकिन भारत का हॉकी में लगातार 1980 के बाद ग्राफ गिरता गया वहीं क्रिकेट में बढ़ता गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *