कुछ अंतरिक्ष यात्री सफेद और कुछ नारंगी रंग के सूट क्यों पहनते हैं? इन दोनों में क्या भिन्नता है?

स्पेस सूट का रंग ऑरेंज होने के पीछे सबसे बड़ी वजह होती है, इसका दूसरे रंग से ज्यादा विजीबल होना। स्पेस सूट में प्रयोग होने वाला ऑरेज रंग कोई साधारण कलर नहीं होता। इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक, खास तौर पर स्पेस सूट के लिए तैयार किया जाता है। इस रंग के पीछे बड़ी वजह ये है कि इस सूट से अंतरिक्ष यात्रियों को आसानी से देखा जा सकता है।

कोई हादसा होने पर भी इस रंग के स्पेस सूट की वजह से अंतरिक्ष यात्रियों को दूर से ही पहचाना जा सकता है। समुद्र में लैंडिंग के दौरान भी इस रंग के स्पेस सूट की बदौलत इन्हें दूर से ही देखा जा सकता है। इस सूट को एडवांस्ड क्रू स्केप सूट (Advanced Crew Escape Suit या ACES) कहा जाता है।

इसका अर्थ ये है कि स्पेस क्राफ्ट के टेकऑफ और पृथ्वी की कक्षा से बाहर जाने के लिए इस सूट का इस्तेेमाल किया जाता है। इसके अलावा यही स्पेेस सूट धरती पर वापस लौटते समय अंतरिक्ष यात्री पहनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *