आज तक का सबसे लाजवाब क्रिकेटर कौन है? जानिए उनका नाम

हमारे देश के सुपर स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का जन्म रांची ,झारखण्ड (तब बिहार )में 7 जुलाई 1981 को हुआ था। इनके पिता का नाम पान सिंह धोनी और माता का नाम देवकी धोनी है। धोनी के एक बड़े भाई भी है जिनका नाम नरेंद्र सिंह धोनी तथा उनकी बहन का नाम जयंती है। भारतीय टीम में आने से पहले धोनी एक मध्यवर्ग से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा रांची के जवाहरलाल विद्या मंदिर स्कूल से कि थी।

ऐसा नहीं था की धोनी को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था बल्कि आपको हैरानी होगी उन्हें फुटबॉल का शौक था। उनके कोच ठाकुर दिग्विजय सिंह ने उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया था। धोनी उस वक़्त तक एक गोलकीपर के तौर पर खेलते थे।ये देखकर ही उनके कोच ने ने उन्हें गोलकीपिंग करने के लिए कहा। धोनी ने अपने शुरुआती लाइफ में बहुत स्ट्रगल किया था ,उन्हें 2003 में खड़कपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रैन टिकट चेकर के तौर पर भी काम करना पड़ा था।

वन डे रिकॉर्ड:

  1. धोनी तीसरे (और पहले नॉन ऑस्ट्रेलियाई )जिन्होंने 100 ODIs मैचेस जीते हैं।
  2. दूसरे विकेटकीपर है जिन्होंने 10000 रनो का अकड़ा पार किया।
  3. पहले क्रिकेटर है जिनका एवरेज 50 से भी ज़्यादा रहा 10000 रन का अकड़ा पार करने के बाद।
  4. धोनी ने ODIs की एक पारी में 10 छक्के मारे है,किसी भी भारतीय विकेट कीपर द्वारा सबसे ज़्यादा छक्के जड़े है।
  5. ODIs में 183 बनाकर सबसे अधिक रनो के मामले में एडम गिलक्रिस्ट(172 ) का रिकॉर्ड तोडा था।
  6. किसी भी भारतीय विकेट कीपर द्वारा सबसे ज़्यादा शिकार धोनी के ही नाम है।
  7. धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम अपनी सर्वोच्च टेस्ट स्कोर 726 तक पहुंची थी,लेकिन इसे बाद में 2016 में विराट कोहली की कप्तानी में तोड़ दिए गया है.
  8. एकमात्र कॅप्टन है जिन्होंने सातवे स्थान पे बैटिंग करते हुए शतक मारा है।
  9. एकमात्र भारतीय विकेट कीपर है जिन्होंने 4000 रनो का अकड़ा पार किया था।
  10. अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनो प्रारूप (टेस्ट,ODIs,टी-20 )में सबसे ज़्यादा माचो में कप्तानी की है।
  11. भारतीय कॅप्टन के रूप में सबसे ज़्यादा बहार फाइनल धोनी ने ही जितवाए थे।
  12. भारत के पहले और पुरे विश्व के चौथे विकेटकीपर है जिन्होंने 300 से ज़्यादा ODIs खेले है।
  13. धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम नई 199 ODIs मैच में 110 में जीत हासिल की है ,टी-20 में 72 में से 41 में और टेस्ट में 60 में से 27 में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है ,ये भारत की और से सबसे ज़्यादा है
  14. धोनी ODIs मैचेस में नंबर 7 पर बल्लेबाज़ी करते हुए 2 शतक बनाये है जोकि सबसे ज़्यादा है।
  15. ODIs में 200 सिक्स मारने वाले धोनी भारत के पहले और विश्व के पांचवे खिलाडी है।
  16. ऍम एस धोनी ने 7 वे पोजीशन पर बल्लेबाज़ी करते हुए 32 परियो में 46.84 की शानदार औसत से 890 रन बनाये है जोकि सबसे ज़्यादा है।
  17. धोनी ने कप्तान के तौर पर ज़्यादा टूर्नामेंट फाइनल में जीत हासिल की है।
  18. नंबर 6 पर बल्लेबाज़ी करते हुए सबसे ज़्यादा (4031 ) बनाये है।
  19. धोनी एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा नॉट आउट रहे है।
  20. कप्तान के रूप में 113 रनो की पारी पाकिस्तान के खिलाफ सातवे नंबर पर खेली गयी सबसे बड़ी पारी है।
  21. धोनी और भुनेश्वर कुमार ने आठवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी(100 ) की थी .
  22. धोनी का सफल रन चेस में सबसे ज़्यादा औसत है .
  23. सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए एकदिवसीये क्रिकेट में सबसे ज़्यादा नॉट आउट(50 ) का रिकॉर्ड है।
  24. धोनी विकेटकीपर कप्तान के रूप में सबसे ज़्यादा ODIs (200 )मैचेस खेले है .
  25. एक एकदिवसीये में विकेट के पीछे सबसे ज़्यादा 6 शिकार करने का रिकॉर्ड है।
  26. धोनी ने किसी भी भारतीय विकेट कीपर द्वारा सबसे ज़्यादा शिकार किये है(432 )
  27. सबसे ज़्यादा स्टंपिंग (120 )करने का रिकॉर्ड है।
  28. धोनी पहले भारतीय विकेटकीपर जिन्होंने 300 ODIs कैचेस लपके है।

टेस्ट रिकॉर्ड:

  1. साल 2009 में धोनी की कप्तानी में भारत ने पहली बार आईसीसी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था।
  2. धोनी टेस्ट मैचेस में भारत को सबसे ज़्यादा बार जीत दिला चुके है ,उन्होंने 27 बार भारत को जीत दिलाकर सौरव गांगुली का 21 मैचों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
  3. भारतीय कप्तान के तौर पर विदेशी ज़मीन में सबसे ज़्याद टेस्ट मैचेस 15 हरे है।
  4. धोनी एकमात्र भारतीय विकेट कीपर है जिन्होंने 4000 रनो का अकड़ा पार किया था।
  5. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 224 रनो की पारी खेलकर भारतीय कप्तान द्वारा तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया था।
  6. धोनी का 224 रनो का स्कोर किसी भी भारतीय विकेट कीपर खिलाडी द्वारा सबसे बड़ा स्कोर है ,उन्होंने बुद्धि कुन्दीकरण का 192 रनो का रिकॉर्ड तोडा था।
  7. 224 रनो का स्कोर किसी भी विकेट कीपर कप्तान द्वारा सबसे बड़ा स्कोर है ,उन्होंने एलेक स्टीवर्ट के 164 रनो का रिकॉर्ड तोडा था।
  8. धोनी ने टेस्ट मैचेस में भारतीय कप्तान के रूप में 50 छक्कों का रिकॉर्ड बनाया है.
  9. विकेट के पीछे 294 शिकार किये है ,जो भारतीय विकेट कीपर द्वारा सबसे ज़्यादा है।
  10. धोनी की पहली टेस्ट सेंचुरी पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए 93 बॉल में लगाई थी ,जोकि एक भारतीय विकेटकीपर द्वारा सबसे तेज़ है।
  11. विकेट के पीछे एक इनिंग में 6 शिकार करने का सईद किरमानी के रिकॉर्ड की बराबरी की और पुरे मैच में कुल 9 शिकार किये

टी-20 रिकॉर्ड

  1. धोनी ने कप्तान के रूप में टी-20 में सबसे ज़्यादा 41 (72 ) मैचेस जीते है।
  2. कप्तान के रूप में सबसे ज़्यादा टी-20 मैचेस में कप्तानी की है (72 )
  3. एक विकेट कीपर द्वारा सबसे ज़्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी धोनी के पास है।
  4. धोनी का 84 परियो तक डक (जीरो )न बनाने का रिकॉर्ड भी है।
  5. विकेट के पीछे सबसे ज़्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड भी धोनी के ही पास है (87 )
  6. एक टी-20 में विकेटकीपर द्वारा सबसे ज़्यादा कैचेस लेने का रिकॉर्ड भी धोनी के ही नाम है (5 )
  7. टी-20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड भी धोनी के ही नाम है। (33 )
  8. विकेट के पीछे सबसे ज़्यादा कैचेस लेने का रिकॉर्ड भी धोनी के ही नाम है(54 )
  9. धोनी के नाम सबसे ज़्यादा टी-20 मैच में बल्लेबाज़ी करने का अनुभव है (76)
  10. बिना पचास रन बनाये 1153 रन बनाये थे ,जो की एक रिकॉर्ड है।इंटरनेशनल रिकॉर्ड (ODIs ,टेस्ट टी -20 )
  • सबसे ज़्यादा मैचेस में कप्तानी की है (332 )

धोनी पहले और एकलौते क्रिकेटर है जो 150 स्टंपिंग(टेस्ट+ODIs +टी20 ) कर चुके है ,उन्होंने कुल 161 स्टंपिंग किये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *