धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली में से किसके पास है सबसे ज्यादा संपत्ति

महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के जाने-माने खिलाड़ी हैं। इनकी गिनती विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में की जाती हैं। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। जबकि धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की। रोहित शर्मा भी भारतीय टीम के उप कप्तान हैं।

विराट कोहली की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा ही टीम की कमान संभालते हैं और उनकी कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन करती हैं। आज की इस पोस्ट में हम आपको महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली में किसके पास सबसे ज्यादा संपत्ति हैं, इस बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं

1- महेंद्र सिंह धोनी की संपत्ति

धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली में से किसके पास है सबसे ज्यादा संपत्ति ?

महेंद्र सिंह धोनी भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं। इनका क्रिकेट करियर बहुत ही शानदार रहा। लोग महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन कूल के नाम से बुलाते हैं वर्तमान में महेंद्र सिंह धोनी का 755 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं।

2- रोहित शर्मा की संपत्ति

भारतीय टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन बीते कई सालों से काफी शानदार रहा हैं। रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इतना ही नहीं रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान भी हैं और वो अपनी कप्तानी में चार बार मुंबई इंडियंस को आईपीएल का खिताब भी जीता चुके हैं। वर्तमान में रोहित शर्मा 125 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं।

3- विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान और बल्लेबाज विराट कोहली अपनी लाइफ़स्टाइल के कारण सुर्खियों में रहते हैं। विराट कोहली वर्तमान में 390 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *