What is the 'Mongolian Deathworm' that created terror in Mongolia, know

क्या है ‘मंगोलियन डेथवर्म’ जिसने मंगोलिया में आतंक फैलाया था,जानिए

दुनिया में कई ऐसे जीव है जो न केवल एक रहस्य है बल्कि उनकी वजह से वहां के लोगों के बीच उनका इतना खौफ होता है की , वे उस जीव के बारे में बात करने से भी डरते है | ऐसा ही एक जीव मंगोलिया के लोगों के बीच आतंक का कारण बना हुआ था | इस जीव को मंगोलिया के रेगिस्तान में देखे जाने का दावा किया जाता रहा है | मंगोलिया के इस रेगिस्तान को ‘गोबी डेजर्ट’ के नाम से जाना है और ये दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में अपना नाम दर्ज कराये हुए है |

मंगोलिया के लोगों इस रहस्यमय जीव को ‘ अल्ल्घोई खोर्खोई ‘ के नाम से पुकारते है | इस जीव का आकार करीब 4 फीट ( करीबन 1 मीटर ) बताया गया है |वहां के लोगों के अनुशार ये जीव आंतो में पाए जाने वाले वर्म की तरह का होता है लेकिन उनके मुकाबले में काफी बड़ा होता है | इस जीव से जुडी घटनाये 1990 से पहले तक काफी आती रही लेकिन तब तक यहाँ सोवियत यूनियन का कब्ज़ा था जिसकी वजह से इस बारे में बाहरी लोगों को काफी कम जानकरी पता हो पाती थी |

लेकिन बीते कुछ सालों में इस जीव के बारे में वैज्ञानिकों ने काफी जानकारियां प्राप्त की है | और उन्होंने पाया की जितनी भी घटनाए इस जीव से जुडी थी उसमे सभी को इस जीव द्वारा काटने के कारण मौत होने का मामला सामने आया था इसका अर्थ था की ये जीव जहरीला है जो मंगोलिया के रेगिस्तानों में पाया जाता है | और खोजकर्त्ता इस नतीजे पर पहुचें की ये कोई जहरीला सांप है जो ‘गोबी डेजर्ट’ में पाया जाता है और जिसके बारे में अभी तक वैज्ञानिकों को पता नहीं है | क्युकी जो जहर इस जीव के शरीर में होता है वो साँपों में पाया जाता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *