टिटनोबोआ सांप के बारे में कुछ आश्चर्यजनक तथ्य क्या हैं? जानिए

टिटनोबोआ[1] आप में से बहुत कम लोगो ने इसका नाम सुना होगा, लेकिन एनाकोंडा[2] के बारे में आप सभी जानते ही होंगे। जी यह सांप भी इसी परिवार का एक सदस्य था। टिटनोबोआ इस परिवार का सदस्य था लेकिन उसके सामने एनाकोंडा कही भी नहीं टिकता।

इसे सांप के बजाय दैत्य कहा जाये तो ज्यादा अच्छा विशेषण होगा। टिटनोबोआ के अवशेष कोलंबिया में पाया गया था, जो की लगभग 58 से 60 मिलियन साल पुराने थे। यह विशालकाय सांप मध्य से लेट पेलियोसीन युग[3] में हुआ था। जो की अब तक का सबसे विशाल विलुप्त सांप है।

वैज्ञनिकों द्वारा अब तक की सबसे ज्यादा रिकॉर्ड की गई लम्बाई है 42 फ़ीट और लगभग 1135 किलोग्राम वजन के साथ अब तक का सबसे विशालकाय सांप टिटनोबोआ है।

टिटनोबोआ का पहला रिकार्डेड आवास दक्षिण अमेरिका के उष्णकटिबंधीय जंगलों को पाया गया है। जो की बड़े बड़े मगरमच्छों और कछुवों का घर भी था। यह माना जाता है की इसके इतने बड़े आकर का होने की वजह वहां का गरम वातावरण था। चूँकि वह एक शीतरक्तक[4] एंवम बाह्यवाष्मीय[5] जंतु था अतः गरम वातावरण में और ज्यादा बढ़ता गया।

आज भी उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में बड़े बाह्यवाष्मीय जानवर पाए जाते हैं, जहां यह सबसे गर्म है, और छोटे जानवर भूमध्य रेखा से दूर पाए जाते हैं।

यह भी माना जाता है की इस सांप का मुख्य आहार उन जंगलों में पाए जाने वाले बड़े बड़े मगरमच्छ थे। जिनको यह बहुत ही आसानी से पकड़ के मार सकता था।

अब आप सोच रहे होंगे की क्या यह डायनोसोर से भी ज्यादा ताकतवर था ?

चूँकि डायनोसोर[6] और टिटनोबोआ दोनों अलग अलग युग में थे, तब भी अगर दोनों के बिच युद्ध हो तो कौन जीतता?

चलिए मैं बताता हूँ, अगर हम सबसे खतरनाक डायनोसोर टी-रेक्स को लेते हैं तो स्वाभाविक सी बात है टी-रेक्स एक अच्छा हमलावर था, वो अगर हमला करता भी तो टिटनोबोआ की लम्बाई और ऊंचाई इतनी ज्यादा थी कि अगर एक बार टी-रेक्स चंगुल में आ गया तो टी-रेक्स[7] का बचना मुश्किल था। तथ्य यह है की टिटनोबोआ अब तक का सबसे खतरनाक सरीसृप था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *