इस तरह के पहने खूबसूरत लहंगा चोली डिजाइन सेट जो आपको देंगे आकर्षक लुक वह भी नेट दुपट्टे के साथ
1. कोरल पिंक लहंगा, एक्सटेंडेड ग्रे चोली एंड नेट दुपट्टा: है कि नहीं एकदम जानदार? लहंगा तो लहंगा, जरा इसकी चोली पर तो गौर फरमाइए। रूकने का नाम ही नहीं ले रही। नी लेंथ वाली ग्रे कलर की चोली पिंक लहंगे पर क्या सुंदर कंट्रास्ट बना रही है। नेट का दुपट्टा एक फाइनल एलीगेंट टच दे रहा है।
2. पिंक एंड गोल्ड लहंगा विद दुपट्टा: लहंगे में दो शेड्स का खूबसूरत मिश्रण है। एक तो गुलाबी और दूसरा सुनहरा। दोनों रंग मिलकर क्या जादू कर रहे हैं। असल में लहंगे पर ज़री का काम है जिस वजह से यह अत्यंत ही आकर्षक लग रहा है।
3. नेवी-ब्लू एंड गोल्ड कलर्ड एम्ब्रायडरी लहंगा सेट: बहुत ही प्यार और मोहब्बत के साथ डिजाइन किया गया है इस लहंगा-चोली को। लहंगे में आपको दो परतें दिख रही होंगी। एक परत, जिस पर बेल बूटियों की कढ़ाई है, उसे चोली के साथ मेच किया गया है। दूसरा लेयर एक सिम्पल प्लेन नेवी ब्लू कलर में है। आपके कमफर्ट को ध्यान में रखते हुए चोली में पेड वाले कप लगे हैं। सुनहरे रंग का दुपट्टा इस लुक को कंप्लीट कर रहा है।
4. पीच-कलर्ड एंड बैज एम्ब्रायडरी लहंगा एंड ब्लाउज विद दुपट्टा: शौम्य-शालीन डिजाइन, लेकिन फिर भी रंग-रूप दमकता हुआ। यह दोनों विशेषण एक साथ कम ही लहंगों पर आप एक साथ लगा पाएँगी। लहंगा और चोली, दोनों पर है ज़री की कढ़ाई। दुपट्टे के किनारों पर बनी फूलों की पंक्तियाँ भी कम खूबसूरत नहीं।