गर्मियों में पहने ये कलर और दिखें कूल

गर्मियों का मौसम आ चुका है। इस मौसम में हमें अपने पहनावे को पूरी तरह से बदलना पड़ता है। गर्मी के मौसम में डार्क कलर हमारे फैशन को फीका कर सकता है। आप यदि यह चाहती हैं कि आप फैशनेवल भी दिखे तथा आपको गर्मी भी न लगे तो आपको हल्के कलर के ढीले कपड़े ही पहनने चाहिए। आपको बता दें कि इस प्रकार के कपड़े आपको ठंडा और हल्का महसूस कराते हैं। इनको पहनना काफी आसान और मजेदार रहता है। असल में ये कपड़े ठन्डे और ढीले होते हैं। अतः इनको पहनना गर्मियों में बहुत सही होता है। समर फैशन टिप्स में आज हम आपको कुछ ऐसे ही रंगों के कपड़ों के बारे में जानकारी दे रहें हैं जो आपको गर्मी के मौसम में ठंडक तथा फैशन से भरपूर रखते हैं।

1 – पिंक कलर

पिंक यानि गुलाबी रंग। यह एक ऐसा रंग है जिसको आप हर मौसम में पहन सकती हैं। फैशन के मामले में भी यह रंग सबसे आगे है। यह गर्मी के मौसम में आपको न सिर्फ स्‍टाइलिश लुक देता है बल्कि आपको ठंडा भी रखता है। इस बार की गर्मी में आप इस रंग को जरूर ट्राई करें।

2 – ऑरेंज कलर
ऑरेंज यानि नारंगी रंग। इस रंग के कपड़े भी गर्मी के मौसम में पहनना के अच्छा विकल्प रहता है। दरअसल यह रंग हल्के रंगों में आता है अतः गर्मी के मौसम के लिए एकदम सही रहता है। इस रंग के कपड़ों के साथ आप इसी कलर का पर्स तथा स्‍लीपर्स भी पहने और देखें लोग आपको कैसे नोटिस करते हैं।

3 – येल्‍लो कलर
येल्‍लो यानि पीला कलर गर्मियों के हिसाब से एकदम सही रहता है। यह हल्का होने के साथ साथ कूल भी होता है। इसमें आपको गर्मी का अहसास भी नहीं होता और साथ ही यह देखने वाले को भी बहुत सुंदर लगता है। आप गर्मी के मौसम में इस रंग के कपड़े पहन कर न सिर्फ खुद को कूल रख सकेंगी बल्कि खुद को स्‍टाइलिश भी दिखा सकेंगी। इस प्रकार से इस बार के समर फैशन में आप खुद को इन रंगों के साथ कूल तथा स्‍टाइलिश लुक दे सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *