कभी बॉलीवुड की मशहूर फिल्मों में करता था विलेन का रोल, लेकिन आज जीता है ऐसी जिंदगी जानिए आप भी
कभी बॉलीवुड की मशहूर फिल्मों में करता था विलेन का रोल, लेकिन आज जीता है ऐसी जिंदगी।दोस्तों इस बात को तो आप सभी जानते हैं कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक अभिनेता आते हैं और चले जाते हैं। लेकिन उनमें से कुछ ही उस मुकाम को हासिल कर पाते हैं जिसकी उन्हें जरूरत होती है।या यूं कहें कि जो अपने शानदार अभिनय के दम पर लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बना पाते हैं।
और कई अभिनेता ऐसे हैं जिन्होंने फिल्मों में सहायक अभिनेता और विलेन का किरदार निभाया है। इसलिए आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे ही अभिनेता से मिलवाने वाले हैं जो बॉलीवुड की मशहूर फिल्मों में कभी विलेन का रोल किया करता था।दोस्तों आज हम जिस फेमस अभिनेता की बात कर रहे हैं उसका नाम रजत बेदी है। 48 साल के रजत बेदी का जन्म 1 जनवरी 1970 को हुआ था।
रजत बेदी ने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म 2001 से शुरू की थी।इस फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने बॉलीवुड की और कई बेहतरीन फिल्मों में अपना अभिनय किया। रजत बेदी ने साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी में भी अपना अभिनय दिखाया। इस फिल्म में रजत बेदी ने अक्षय कुमार के साथ काम किया।
रजत बेदी की पर्सनालिटी बेहद शानदार है। यही वजह है कि रजत बेदी कई अभिनेताओं पर भारी पड़े। हालांकि रजत बेदी अब फिल्मों में बेहद कम नजर आते हैं। रजत बेदी ने 2016 में जुगनू दादा और व्हाइट फिल्म में नजर आए। उसके बाद रजत बेदी अब तक फिल्मों में नजर नहीं आए हैं।
अब लगता है कि रजत बेदी ने बॉलीवुड फिल्म को अलविदा कह दिया है ।यह काफी दुखद बात है कि एक बेहतर कलाकार अब बॉलीवुड में अपनी चमक नहीं बिखेर पा रहा है बॉलीवुड का यही दस्तूर रहा है। जब तक नाम चलता है तब तक काम मिलता है। फिलहाल अब रजत कर्नाटक के वेनकोर में शिफ्ट हो गए हैं और एंटरटेनमेंट बिजनेस में अपनी नई पारी की शुरुआत कर चुके हैं।