भारत में कोरोना संक्रमण का दूसरा दौर संभव, 15 सबसे खतरे वाले देशों में शामिल

उत्तरप्रदेश बना देश का पांचवां सबसे संक्रमित प्रदेश, लॉकडाउन-अनलॉक के बाद 61% केस बढ़े

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 277 नए मामले सामने आए हैं। अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,610 हो गई है। इसमें से 6971 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब प्रदेश में कोरोना के कुल 4318 सक्रिय मामले हैं।

वहीं 321 लोगों की अब तक मौत हो चुकी हैं। यह जानकारी प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने दी। यूपी में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 59 प्रतिशत। संक्रमितों की संख्या के मामले में देश का पांचवां राज्य बन गया है।

यूपी में संक्रमण का पहला केस 5 मार्च को गाजियाबाद में आया था। जिसके बाद प्रदेश में 25 मार्च को पहला लॉकडाउन लगा। प्रदेश में लॉकडाउन के पहले 35 केस थे। लेकिन लॉकडाउन और अनलॉक के बाद 61 प्रतिशत केस बढ़े।

भारत में पहले नंबर पर महाराष्ट्र हैं, दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे स्थान पर दिल्ली, चौथे स्थान पर गुजरात और अब उत्तर प्रदेश पांचवे स्थान पर हैं।

दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *