होटल में रहती थी किराए के रूम पर! अब लॉकडाउन के कारण बंद है होटल तो रहने लगी बॉयफ्रेंड संग
ज़ी टीवी के बहुचर्चित शो कुंडली भाग्य में सृष्टि का रोल निभा रही अंजुम फकीह अब काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं। उनको सीरियल में काम करते हुए 2 साल से ज्यादा का समय हो गया है। वो अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि वह काफी लंबे समय एक्टर अभिषेक कपूर के साथ रिलेशनशिप में है। यह दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सीरियल में अभिषेक समीर का रोल निभा रहे हैं। दिल्ली की रहने वाली अंजुम को अपने करियर के चलते मुंबई शिफ्ट होना पड़ा।
वह काफी लंबे समय से होटल में किराए के रूम पर रह रही थीं। लेकिन अभी लॉकडाउन की वजह से सभी होटल बंद हो चुके हैं। इसी वजह से वो अपने बॉयफ्रेंड अभिषेक के साथ उनके घर पर ही रह रही है। इस बात की जानकारी उन्होंने एक इंटरव्यू में दी।
अंजुम अपने करियर में अब तक तेरे शहर में, एक था राजा एक थी रानी, माहि वे, दिल ही तो है जैसे टीवी सीरियलों में नजर आ चुकी है। जबकि अभिषेक का कुंडली भाग्य पहला सीरियल है।