ये होम मेड फेस पैक अपनाएं त्वचा बनेगी चमकदार
गेंदे के फूलों से बना पैक
एक-दो गेंदे के फूलों में दही, चंदन का पाउडर मिलाएं। चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखें। इससे चेहरे को ठंडक मिलेगी। पिंपल्स और रैशेज दूर होंगे। यह एस्ट्रिंजेंट की तरह काम करेगा और चेहरे को ऑयल फ्री रखेगा। स्किन के पोर्स भी बंद होंगे। यह कॉम्बिनेशन स्किन के लिए असरदार है।
शहद और दही से पाएं चमक
शहद और दही में कुछ बूंदें रेड वाइन की मिलाएं। इसे फेस पर लगा कर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। सादे पानी से चेहरा धो लें। यह स्किन को मुलायम बनाएगा और उसे पूरी तरह मॉइश्चराइज भी करेगा। टैनिंग दूर होगी और त्वचा पर चमक लौट आएगी।
दूध और चोकर का कमाल
गुनगुने दूध में चोकर डाल कर रखें। नहाने से पहले चेहरे, गर्दन और पीठ पर लगाएं। सूखने पर धो लें। रेगुलर लगाने पर रंगत में निखार आएगा।
एवोकैडो से बनाएं पैक
ताजे और कच्चे एवोकैडो पल्प में एलोवेरा जैल मिला कर पैक बनाएं। चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। एवोकैडो में 20 तरह के विटामिन व मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इससे स्किन के एजिंग निशान भी दूर होने लगते हैं।
मुल्तानी मिट्टी के गुण
मुल्तानी मिट्टी में कई मिनरल होते हैं। इसका मास्क लगाने से स्किन के ऑयल ग्लैंड्स कंट्रोल होते हैं। चेहरा रूखा और मुरझाया नहीं दिखता।