UP: Girl's stomach ache, Ultrasound report, all are shocked

यूपी: लड़की के पेट में हुआ दर्द, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट आई तो सभी रह गए दंग

कानपुर के काकादेव इलाके में रहने वाली 14 साल की किशोरी को पेट में अचानक तेज दर्द उठा। घरवाले उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसका अल्ट्रासाउंड किया। इसके बाद जो सच सामने आया उसे सुनकर किशोरी के घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

दरअसल, किशोरी प्रेग्नेंट थी और उसके पेट में कई माह का गर्भ था। परिजनों ने बच्ची से पूछताछ की, जिससे के बाद एक और हैरान करने वाली हकीकत सामने आई। इलाके में रहने वाला 16 साल का किशोर 14 साल की किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ कई महीनों से हैवानियत कर रहा था।

अल्ट्रासाउंड में पता चला कि किशोरी कई माह की गर्भवती है। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। लड़की के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में रहने वाला 16 वर्षीय किशोर 14 साल की किशोरी के घर पर आता जाता था। इसी बीच उसने बहला-फुसलाकर किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बना लिए।

जानकारी के मुताबिक, किशोर सात महीने तक किशोरी का यौन शोषण करता रहा। किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो उसे डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर ने पहले तो दवा दी, लेकिन फिर भी कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा। कि वो ७ महीने के गर्भवती निकली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *