UP: फांसी के फंदे पर लटका मिला बंदर का शव, मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस इलाके में फांसी के फंदे पर एक बंदर का शव लटका मिला है जिसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ
है। वहीं बेजुबान बंदर का शव फांसी पर लटका होने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
हर किसी की जुबान पर यही है कि आखिर बेजुबान को किसने फांसी के फंदे पर लटकाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही खुलासा करने का दावा कर रही है।