UP: योगी सरकार ने फिर रचा इतिहास, गिनीज बुक रिकॉर्ड में नाम दर्ज
उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा
सरकार लगातार नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इस बार योगी
सरकार के इस शानदार काम के लिए उसका नाम गिनीज बुक ऑफ
वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
दरअसल, योगी सरकार द्वारा
चलाए पौधारोपण अभियान को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
में शामिल किया गया है। योगी सरकार ने 28 जुलाई को 240
प्रजातियों के पौधे रोपे थे। जिसके तहत सुबह 10 बजे से 11 बजे
तक 240 प्रजातियों के पौधों को रोपित किया था।
सरकारी प्रशासन
ने जानकारी देते हुए बताया कि पौधे सूबे के लखनऊ, सीतापुर,
बाराबंकी, नोएडा, अयोध्या, मेरठ, बांदा और चित्रकूट में रोपे गए
थे। पिछले साल भी योगी सरकार ने 8 घंटे में 2 करोड़ पौधे लगाकर
रिकॉर्ड बनाया था।