UP में बनेगी देश की सबसे बड़ी और खूबसूरत फिल्म सिटी,CM योगी का ऐलान
देश-दुनिया में सबसे बड़े हिंदी फिल्मोद्योग के रूप में प्रसिद्ध मुंबई से
यह तमगा भविष्य में छिन सकता है। यूपी ने अब देश की सबसे बड़ी
और खूबसूरत फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की है।
यह फिल्म सिटी
गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में बनाई जाएगी। सीएम योगी
आदित्यनाथ ने यूपी में देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी बनाने का
एलान किया है। नोएडा या ग्रेटर नोएडा में नई फिल्म सिटी बन सकती
है और सीएम योगी ने अधिकारियों को इसकी कार्ययोजना तैयार
करने को कहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश को
एक अच्छी फिल्म सिटी की जरूरत है। उत्तर प्रदेश यह जिम्मेदारी को
लेने के लिए तैयार है। हम एक उम्दा फिल्म सिटी तैयार करेंगे। फ़िल्म
सिटी के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे का क्षेत्र
बेहतर होगा।
कंगना ने सीएम योगी के ऐलान पर ट्वीट कर खुशी जताई है। उन्होंने
लिखा, “योगी आदित्यनाथ जी की ओर से किए गए इस ऐलान की मैं
सराहना करती हूं। हमें फिल्म इंडस्ट्री में कई सुधारों की जरूरत है।
सबसे पहले हमें एक बड़ी फिल्म इंडस्ट्री की जरूरत है, जिसे भारतीय
फिल्म उद्योग कहा जाए। अभी हम कई आधार पर बंटे हुए हैं। इसका
लाभ हॉलीवुड को मिलता है