“पारदर्शी मछली”! जिसके शरीर से 100% ‘ दिखता है आर-पार

** “सल्फा मैक्सिमा फिश” :

यह मछली न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप ‘करईकारी’ में पाई जाती है। इसके आंतरिक अंग स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं। यह 6 इंच से 30 इंच तक लंबी हो सकती है। यह ‘सल्पा मैगीगोर’ प्रजाति की सदस्य है।

**”सियानो गस्टर नोक्टिवागा” :

इस मछली का आधा शरीर, चमकीला ‘रंग-बिरंगा’ तथा आधा ‘पारदर्शी’ होता है। यह देखने में बेहद खूबसूरत होती है।

यह मछली विश्व की सबसे बड़ी नदी ‘अमेजन’ की सहायक नदी, ‘नीग्रो’ में पाई जाती है। पारदर्शी मछलियों में यह नई खोज मानी जा रही है। इसका नाम सियानो गस्टर नोक्टिवागा रखा गया है। यह लगभग 7 से 14 मिलीमीटर की होती है। इसे विश्व की सबसे ‘छोटी मछलियों’ में गिना जाता है। पानी के अंदर सामान्य आंखों से इसको देखना कई बार संभव भी नहीं होता है।यह इतनी अधिक पारदर्शी होती हैं किन के अंदर की क्रियाशील हड्डियां तक दिखाई पड़ती है।

**”जुवेनाइल सर्जनोफिश” :

यह 10 से 20 सेंटीमीटर की होती हैइनकी कई प्रजाति एक से डेढ़ फीट तक लंबी हो सकती हैं। इनका भोजन सामान्यतः समुद्री घास या शैवाल इत्यादि होते हैं। खाने के लिए उनके पास दातों की 2 पंक्तियां होती हैं। यह सामान्यतः साफ पानी में पाई जाती हैं। इनको एक्वेरियम में भी आसानी से पाला जा सकता है।

**”डीप सी एंगलर फिश” :

यह गहरे समुद्र में पाई जाती है इनके लाडवा पारदर्शी होते हैं। जैसी जैसी बड़े होने लगते हैं तो इनकी त्वचा में रंग आने लगता है। रंग आने पर यह बेहद खूबसूरत लगती हैं तथा लाल पीली नीली पूरी तथा कई अन्य रंगों के मिश्रण से बेहद रंग बिरंगी हो जाती है। उनके जब एंगरफिस्ट के समान नुकीले दांत होते हैं। अतः यह मछलियां खतरनाक भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *