मजदूरों को लेकर मुंबई से निकली ट्रेन गोरखपुर की बजाय पहुंची ओडिशा, रेलवे की लापरवाही उजागर

लॉकडाउन में अन्य प्रदेशों में फंसे मजदूरों को उनके गृहराज्य और गृहजिले भेजने का सिलसिला जारी है। मजूदरों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई गई हैं। लेकिन रेलवे की एक बड़ी लापरवाही तब दखने को मिली जब महाराष्ट्र से मजूदरों को लेकर ट्रेन गोरखपुर की बजाय ओडिशा पहुंच गई। मुंबई से ट्रेन में बैठे लोग सुबह उठकर घर जाने के लिए तैयार हुए तो उन्हें पता चला कि वो गोरखपुर में नहीं बल्कि ओडिशा में है।

इसके बाद यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। दरअसल ट्रेन 21 मई को मुंबई के वसई स्टेशन से गोरखपुर (यूपी) के लिए रवाना हुई, लेकिन ट्रेन अलग मार्ग पर चलते हुए ओडिशा के राउरकेला पहुंच गई। नाराज यात्रियों ने जब रेलवे से इसका जवाब मां तो वहां मौजूद अधिकारियों ने कहा कि कुछ गड़बड़ी के चलते ट्रेन के चालक ने अपना रास्ता खो दिया।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे मामले में रेल चालक की कोई गलती नहीं है। गंतव्य मेंपरिवर्तन डिजाइन द्वारा किया गया था। फिलहाल ये प्रवासी मजदूर मुंबई से निकलकर अब ओडिशा में फंस गए हैं और अभी भी अपने घर जाने का इंतजार कर रहे हैं।

दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *