आज सूर्य करेगा इन 3 राशियों में प्रवेश, चमक जाएगी आपकी किस्मत
मेष
आमदनी बढ़ेगी, लाभ के स्रोतों में वृद्धि होगी। शासन-प्रशासन कार्य में सफलता मिलेगी। ऑफिस में बॉस से तारीफ मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। यदि छात्र हैं तो आपको शिक्षा संबंधित क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे। संतान सुख मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। आपको कोई पैतृक संपत्ति प्राप्त होने की संभावना बनेगी तो दूसरी ओर आपके पिताजी का स्वास्थ्य भी इस दौरान काफी खराब हो सकता है, इसलिए आपको उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। जो कानून के विरुद्ध हो तो आपको प्रशासन की ओर से दंडित भी किया जा सकता है।
वृष
नौकरी-पेशा में सफलता मिलेगी। आपके अधिकारों में बढ़ोतरी हो सकती है। आपका प्रभाव बढ़ेगा और आपको मान सम्मान के साथ साथ कार्य क्षेत्र में लोगों पर नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। आपको पदोन्नति और सैलरी में वृद्धि के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं। आपके स्वास्थ्य में ताज़गी आएगी और आप पहले के मुकाबले खुद को ज्यादा चुस्त दुरुस्त महसूस करेंगे और पुरानी किसी स्वास्थ्य समस्या से आपको निजात मिलेगी, तो वहीं दूसरी ओर, इस दौरान दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं।
मिथुन
सामाजिक जीवन बेहतर होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको धन और धान्य का लाभ होगा और कार्यों में सफलता के चलते आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा। सरकारी क्षेत्र से उत्तम लाभ के योग बनेंगे।